देश की खबरें | अदालत द्वारा प्रशासक की नियुक्ति के बाद कानूनी विकल्प तलाश रहा है ईएफआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय घुड़सवारी महासंघ (ईएफआई) अपने कामकाज के संचालन के लिये दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा तदर्थ समिति के गठन के बाद कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है । इसने कहा कि अदालत के इस फैसले से इस गरीब खेल महासंघ पर भारी वित्तीय बोझ पड़ जायेगा जो या तो समिति को फीस दे सकता है या खेल के विकास के लिये काम कर सकता है ।

नयी दिल्ली, 26 मई भारतीय घुड़सवारी महासंघ (ईएफआई) अपने कामकाज के संचालन के लिये दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा तदर्थ समिति के गठन के बाद कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है । इसने कहा कि अदालत के इस फैसले से इस गरीब खेल महासंघ पर भारी वित्तीय बोझ पड़ जायेगा जो या तो समिति को फीस दे सकता है या खेल के विकास के लिये काम कर सकता है ।

अदालत ने राजस्थान घुड़सवारी संघ की याचिका पर यह फैसला सुनाया था । आरईए ने ईएफआई कार्यकारी समिति के सदस्यों के कार्यकाल में विस्तार को चुनौती देते हुए कहा था कि यह खेल कोड के खिलाफ है ।

एक अलग याचिका में आरईए ने आरोप लगाया था कि ईएफआई ने क्लबों और संस्थानों को मताधिकार देकर खेल कोड का उल्लंघन किया है क्योंकि प्रदेश संघों को ही मतदान का अधिकार है ।

ईएफआई के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ हमारा सालाना राजस्व दो करोड़ रूपये हैं और कम से कम एक करोड़ तदर्थ समिति की फीस में चला जायेगा अगर वह एक साल तक काम करती है । आदेश के तहत ईएफआई को समिति के अध्यक्ष को प्रतिमाह पांच लाख रूपये और दो सदस्यों को एक एक लाख रूपये देने होंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ ईएफआई गरीब महासंघ है और इतना पैसा एक समिति को नहीं दे सकता । ईएफआई के चयनित सदस्यों ने अपने काम के लिये एक रूपया तक नहीं लिया है । वे निस्वार्थ काम करते आये हैं ।अगर समिति को भुगतान करना पड़ा तो कोचिंग शिविर बंद करने पड़ेंगे तथा टूर्नामेंटों की संख्या में कटौती करनी होगी । इससे खेल के विकास पर असर पड़ेगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ ईएफआई की विधि टीम कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है क्योंकि यह फैसला लेते हुए सभी पक्षों को ध्यान में नहीं रखा गया है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\