दशहरे पर पुतला दहन शुक्रवार या शनिवार को किया जाएगा: संयुक्त किसान मोर्चा
संयुक्त किसान मोर्चा ने बृहस्पतिवार को कहा कि दशहरे पर पुतला दहन उनके आह्वान पर शुक्रवार या शनिवार को अमल किया जाएगा और यह उस क्षेत्र की स्थिति पर निर्भर करेगा.
नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर : संयुक्त किसान मोर्चा ने बृहस्पतिवार को कहा कि दशहरे पर पुतला दहन उनके आह्वान पर शुक्रवार या शनिवार को अमल किया जाएगा और यह उस क्षेत्र की स्थिति पर निर्भर करेगा.
एसकेएम की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने घटक संगठनों से पहले यह आह्वान किया था कि दशहरे के दिन 15 अक्टूबर को बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में भाजपा नेताओं का पुतला दहन किया जाएगा. यह भी पढ़ें : Vijayadashami 2021: देश में मनाया जा रहा है दशहरे का त्योहार, पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं
बयान में का गया है कि ऐसी संभावना है कि भाजपा आरएसएस ताकतें इसका लाभ उठाकर तराई के संवेदनशील इलाकों में साम्प्रदायिक तनाव बढ़ा सकती हैं इसलिए योजना में बदलाव किया गया है.”
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2021 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

