एजेंसी न्यूज

ED ने फेमा मामले में हीरानंदानी समूह के प्रवर्तकों को सोमवार को तलब किया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन मामले में मुंबई स्थित प्रतिष्ठित रियल एस्टेट डेवलपर हीरानंदानी समूह के प्रवर्तकों निरंजन हीरानंदानी और उनके बेटे दर्शन हीरानंदानी को पूछताछ के लिए 26 फरवरी को तलब किया है.

ED  ने फेमा मामले में हीरानंदानी समूह के प्रवर्तकों को सोमवार को तलब किया
Photo Credis ANI

मुंबई, 25 फरवरी : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन मामले में मुंबई स्थित प्रतिष्ठित रियल एस्टेट डेवलपर हीरानंदानी समूह के प्रवर्तकों निरंजन हीरानंदानी और उनके बेटे दर्शन हीरानंदानी को पूछताछ के लिए 26 फरवरी को तलब किया है. आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि निरंजन एवं दर्शन हीरानंदानी को केंद्रीय एजेंसी के मुंबई स्थित कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है, लेकिन वे एक अधिकृत प्रतिनिधि के जरिये अपनी प्राथमिक प्रतिक्रिया देने का विकल्प चुन सकते हैं. दर्शन हीरानंदानी पिछले कई सालों से दुबई में रह रहे हैं.

प्रवर्तन निदेशालय ने फेमा के उल्लंघन के आरोपों की जांच के सिलसिले में, रियल एस्टेट समूह हीरानंदानी के मुंबई में और उसके आसपास स्थित लगभग चार परिसरों पर पिछले सप्ताह छापे मारे थे. ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ विदेशी लेनदेन के अलावा, एजेंसी हीरानंदानी समूह के प्रवर्तकों से कथित तौर पर जुड़े ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स (बीवीआई) स्थित एक न्यास के लाभार्थियों की भी जांच कर रही है. समूह ने कहा है कि वह फेमा संबंधी इस जांच में संघीय एजेंसी के साथ सहयोग करेगा.\ आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस जांच का तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ फेमा संबंधी एक अन्य मामले से कोई लेना-देना नहीं है. यह भी पढ़ें : कांग्रेस की पूरी ऊर्जा केवल एक परिवार को बढ़ाने पर व्यय हुई : प्रधानमंत्री मोदी

मोइत्रा को हाल में लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने मोइत्रा पर कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से मिले तोहफों के बदले में अडाणी समूह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया था.

दुबे ने मोइत्रा पर वित्तीय लाभ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का भी आरोप लगाया था. मोइत्रा ने इन आरोपों से इनकार किया है और दावा किया है कि उन्हें अडाणी समूह के सौदों पर सवाल पूछने के लिए निशाना बनाया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2024 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).