ईडी ने ‘भू-माफिया’ के खिलाफ धन शोधन मामले में बुलंदशहर के कई स्थानों पर छापेमारी की
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भू माफिया सुधीर कुमार गोयल और उसके सहयोगियों के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर शहर में कई स्थानों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
लखनऊ, 9 जनवरी : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भू माफिया सुधीर कुमार गोयल और उसके सहयोगियों के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर शहर में कई स्थानों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. ईडी ने इस साल जनवरी में गोयल और उसके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत तलाशी अभियान चलाया है.
सूत्रों ने बताया कि बुलंदशहर और आसपास के इलाकों में करीब 10 परिसरों की तलाशी ली जा रही है. गोयल, उसकी पत्नी और तीन कथित सहयोगी फिलहाल जेल में बंद हैं. बुलंदशहर पुलिस ने उन्हें पिछले साल दिसंबर में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से गिरफ्तार किया था. ईडी का मामला उन 18 प्राथमिकी से जुड़ा है, जिनमें आरोपियों के खिलाफ राज्य पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश गैंगस्टर्स एवं असामाजिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत दर्ज की गई प्राथमिकियां भी शामिल हैं.
सूत्रों ने कहा कि गोयल पर ‘‘भू-माफिया’’ होने का आरोप है और उस पर अपनी कंपनियों के जरिये बुलंदशहर में विकसित अवैध कॉलोनियों में ‘‘फर्जी’’ दस्तावेजों का उपयोग करके भूखंड बेच कर निवेशकों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2024 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

