देश की खबरें | ईडी ने पिलाटस विमान धनशोधन मामले में कई शहरों में छापे मारे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2009 में भारतीय वायु सेना के लिए 75 पिलाटस प्रशिक्षक विमानों की खरीद में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े धनशोधन के मामले में विभिन्न शहरों में कई परिसरों पर शुक्रवार को छापे मारे।
नयी दिल्ली, सात अगस्त प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2009 में भारतीय वायु सेना के लिए 75 पिलाटस प्रशिक्षक विमानों की खरीद में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े धनशोधन के मामले में विभिन्न शहरों में कई परिसरों पर शुक्रवार को छापे मारे।
अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी दिल्ली में कई और गुरुग्राम एवं सूरत में एक-एक स्थान समेत कम से कम 14 परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने सौदे की जांच के लिए धनशोधन का मामला दर्ज किया है और वह यह कार्रवाई धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत साक्ष्य एकत्र करने के लिए कर रही है।
यह मामला फरार चल रहे हथियार कंसल्टेंट संजय भंडारी से जुड़ा हुआ है जो देश-विदेश में कथित तौर पर अघोषित संपत्ति रखने और भ्रष्टाचार के मामले में पहले से ही सीबीआई और ईडी की अलग-अलग जांच का सामना कर रहा है।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में होगा देश का पहला नियमित विधानसभा सत्र, 20 अगस्त से शुरू होगा सेशन.
सीबीआई ने पिछले साल जून में 2,895 करोड़ के पिलाटस सौदे में आपराधिक मामला दायर किया था।
सीबीआई ने स्विट्जरलैंड की कंपनी पिलाटस एयरक्राफ्ट लिमिटेड, रक्षा मंत्रालय, भारतीय वायु सेना के अज्ञात अधिकारियों और भंडारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
2009 में हुए इस करार के लिए स्विस कंपनी बोली लगाने वाली कंपनियों में से एक थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)