देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री के बेटे से जुड़े़ बैंक धोखाधड़ी के मामले में ईडी के छापे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री के बेटे हिलाल राठेर के खिलाफ कथित बैंक धोखाधड़ी से संबंधित धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कई जगह छापेमारी की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अगस्त जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री के बेटे हिलाल राठेर के खिलाफ कथित बैंक धोखाधड़ी से संबंधित धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कई जगह छापेमारी की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कश्मीर, जम्मू, दिल्ली और लुधियाना में 16 जगह छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े | मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच हाई टाइड के दौरान मरीन ड्राइव से टकराती दिखीं समंदर की ऊंची-ऊंची लहरें: 6 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ईडी ने 177 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई की एफआईआर और आयकर विभाग की जांच का संज्ञान लेते हुए राठेर और अन्य के खिलाफ धनशोधन अधिनियम (पीएमएलए) के तहत धन शोधन का मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने कहा कि छापेमारी का मकसद और सबूत जुटाना है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases in India: कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर, लॉकडाउन के पहले देश में COVID-19 मामलों की वृद्धि दर करीब 36 फीसदी थी, आज 2.83 प्रतिशत है- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन.

सीबीआई का आरोप है कि हिलाल राठेर ने नियमों और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए 177.68 करोड़ रुपये (लगभग) का ऋण प्राप्त करने के लिए जे एंड के बैंक के तत्कालीन अधिकारियों के साथ आपराधिक साजिश को अंजाम दिया।

ता हिलाल के पिता अब्दुल राहिम राठेर तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य के वित्तमंत्री रह चुके हैं। वह नेशनल कांफ्रेंस के नेता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\