Cm Kejriwal Arrest Update: ED ने केजरीवाल को निचली अदालत में पेश किया, 10 दिन की हिरासत मांगी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया और आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में उन्हें 10 दिन की हिरासत में भेजने का अनुरोध किया.
नयी दिल्ली, 22 मार्च : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया और आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में उन्हें 10 दिन की हिरासत में भेजने का अनुरोध किया. आम आदमी पार्टी संयोजक को अदालत परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच अपराह्न करीब दो बजे विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष प्रस्तुत किया गया.
इसके बाद ईडी ने अदालत से कहा, ‘‘हमने 10 दिन की रिमांड के लिए आवेदन दिया है.’’ अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एस वी राजू एजेंसी की ओर से पैरवी कर रहे हैं, वहीं केजरीवाल का पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी रख रहे हैं. यह भी पढ़ें : मीसा और रोहिणी के चुनाव लड़ने की चर्चा पर बोली भाजपा – लालू टिकट बेचने के माहिर खिलाड़ी
आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय से याचिका वापस लिए जाने के तुरंत बाद केजरीवाल को निचली अदालत में पेश किया गया. केजरीवाल के वकील ने कहा कि वह निचली अदालत में रिमांड कार्यवाही को चुनौती देंगे और फिर एक अन्य याचिका के साथ शीर्ष अदालत में लौटेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2024 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

