बेंगलुरु, 28 दिसम्बर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल माकपा के पूर्व सचिव कोडियारी बालाकृष्णन के बेटे बिनीश कोडियारी और तीन अन्य के खिलाफ कथित धनशोधन मामले में एक प्रारंभिक आरोपपत्र दाखिल किया है।
ईडी ने शनिवार को यहां एक विशेष पीएमएलए अदालत में दाखिल 500 पृष्ठों के आरोपपत्र में कहा कि इस मामले के चार आरोपियों में से एक मोहम्मद अनूप बिनीश का एक बेनामी धारक है।
ईडी ने बिनीश पर अनूप के नाम पर बेनामी होटल चलाने का भी आरोप लगाया है।
मामले के अन्य आरोपियों में अनिखा डी और रिजेश रवींद्रन शामिल हैं।
ईडी ने बालकृष्णन के छोटे बेटे बिनीश को मामले के सिलसिले में 29 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें 17 नवंबर को गिरफ्तार किया था, जब वह ईडी के मामले में न्यायिक हिरासत में थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY