देश की खबरें | ईडी ने बेंगलुरु नगर निकाय के नौ ठेकेदारों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रर्वतन निदेशालाय ने बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) में कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में नगरीय निकाय के नौ निजी ठेकेदारों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

जियो

नयी दिल्ली, 15 जून प्रर्वतन निदेशालाय ने बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) में कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में नगरीय निकाय के नौ निजी ठेकेदारों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

संघीय एजेंसी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि कर्नाटक अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की ओर से दायर 40 इंजीनियरों और 42 ठेकेदारों के खिलाफ दाखिल आरोप पत्र के आधार पर धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना से महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा मौतें, 178 लोगों की गई जान: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ईडी के मुताबिक सीआईडी ने आरोप लगाया कि बीबीएमपी ने लाइसेंस धारी ठेकेदारों को विशेष परियोजना पर काम करने का ठेका दिया, लेकिन वे काम पूरा करने में नाकाम रहे या ठीक से काम नहीं किया, इसके बावजूद उन्हें पूरा भुगतान किया गया।

एजेंसी ने कहा,‘‘ इससे बीबीएमपी और जनता के पैसे का भारी नुकसान हुआ।’’

यह भी पढ़े | राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- पूंजीपतियों के उपहार के लिए गरीब कर रहे भुगतान.

ईडी ने दावा किया, ‘‘सीआईडी के मुताबिक आरोपी ठेकेदार आपराधिक गतिविधियों, आपराधिक साजिश और फर्जी दस्तावेज बनाने के काम में भी शामिल थे ताकि साबित किया जा सके कि उन्हें दिया गया काम पूरा हुआ है।’’

ईडी ने कहा कि उसने नौ ठेकेदारों और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किया । इन ठेकेदारों के नाम एनसी नागराज, एसडी शशिकुमार, भारती (शशिकुमार की पत्नी), जी कुमारस्वामी, एम नागेश, सु सुब्रमणि, जीएस शिवस्वामी, बाबू राव और केएस भरत हैं।

ईडी ने बताया कि इन आरोपियों की करीब 5.12 करोड़ रुपये की राशि इस साल जनवरी में जब्त की गई थी।

एजेंसी ने बताया, ‘‘ जांच में खुलासा हुआ की लाइसेंसधारी ठेकेदारों ने निविदा प्रक्रिया में हिस्सा लिया और ठेका मिलने के बाद घटिया सामान का इस्तेमाल किया और तय सीमा से अधिक का बिल दिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज