देश की खबरें | ईडी ने चाइनीज ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाला कांड में क्रिप्टोकरेंसी व्यापारी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय ने करीब 1,100 करोड़ रुपये के ऑनलाइन चाइनीज सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में एक क्रिप्टोकरेंसी व्यापारी को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय ने करीब 1,100 करोड़ रुपये के ऑनलाइन चाइनीज सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में एक क्रिप्टोकरेंसी व्यापारी को गिरफ्तार किया है।

केन्द्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि धन शोधन निषेध कानून के तहत गुजरात के भावनगर से नैसार कोठारी को गिरफ्तार किया गया है। कोठारी को एक अदालत ने 22 दिसंबर तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: प्रदर्शनकारी किसानों के आराम के लिए लाई गई फूट मसाजर, देखें तस्वीरें.

एजेंसी ने ने एक बयान में कहा, ‘‘कोठारी ने एक आरोपी कंपनी के लिए यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी खरीदा और विदेश मुद्रा विनिमय पर कई अज्ञात वॉलेट में ट्रांसफर किया।’’

बयान के अनुसार, ‘‘यह पता चला है कि कोठारी ने जानबूझकर और सक्रिय तरीके से खुद को अपराध में फंसाया, इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है....’’

यह भी पढ़े | Online Betting App Scam: ईडी की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राष्ट्रीय हवाला रैकेट मामले में क्रिप्टोकरेंसी व्यापारी नाइसर कोठारी गिरफ्तार.

ईडी का यह पीएमएलए मामला तेलंगाना पुलिस की प्राथमिकी पर आधारित है जो डोकीपे टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, लिंकयुन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ दर्ज है। पुलिस ने इस संबंध में एक चीनी नागरिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस संबंध में एजेंसी ने अगस्त में देश भर में कई जगह पर छापेमारी भी की थी।

इन तीनों को बाद में ईडी ने भी धन शोधन के आपराधिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है।

एक व्यक्ति ने सट्टेबाजी वाले ऐप पर पैसा गंवाने की शिकायत पुलिस को दी थी, उसी के आधार पर इसकी जांच शुरू हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान