देश की खबरें | ईडी एक संवैधानिक संस्था, सम्मान करे कांग्रेस : पूनिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि प्रर्वतन निदेशालय एक संवैधानिक संस्थान है और कांग्रेस को उसका सम्मान करना चाहिए।

धौलपुर (राजस्थान), पांच अगस्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि प्रर्वतन निदेशालय एक संवैधानिक संस्थान है और कांग्रेस को उसका सम्मान करना चाहिए।

पूनियां धौलपुर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक शर्मा के निधन पर शुक्रवार शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, वंशवाद एवं जातिवाद के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।

उन्होंने शर्मा के पिता पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा से मुलाकात कर ढांढस बँधाया। इसके बाद मीडिया से रूबरू होकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा इस देश में महंगाई, भ्रष्टाचार, अराजकता, वंशवाद,जातिवाद की जनक कांग्रेस पार्टी है।

उन्होंने कहा कांग्रेस ने 55 वर्षों में लूट खसूट का खेल खेला है। उन्होंने कहा ईडी एक संवैधानिक संस्था है इसका सम्मान करना चाहिए।

पूनियां ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खेमों में बंटी हुई है। पहले कांग्रेस सरकार 42 दिन बाड़े में बंद रही थी। कांग्रेस ने ही पीसीसी के चीफ एवं डिप्टी सीएम के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने कहा भाजपा आलाकमान के निर्देशों का पालन करने वाली पार्टी है। भाजपा संसदीय दलों के निर्देशों का पालन करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन कैलकुलेटर कैसे आपकी किस्तों की योजना आत्मविश्वास के साथ बनाने में मदद करता है

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Toss Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस