नयी दिल्ली, पांच सितंबर दिल्ली की 18 वर्षीय एक किशोरी ने स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों पर उसे और उसके मित्र को परेशान करने का आरोप लगाया है।
किशोरी का आरोप है कि पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके के एक पार्क में यह घटना हुई।
हालांकि, दिल्ली पुलिस ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किशोरी और उसका दोस्त एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में किशोरी ने आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को उस समय उसे परेशान किया जब वह अपने दोस्त के साथ पार्क में टहल रही थी।
यह भी पढ़े | कोरोना के असम में बीते 24 घंटे में 2698 नए मरीज पाए गए: 5 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
युवती ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में उसके दोस्त के माता-पिता और पुलिसकर्मियों ने भी उक्त व्यक्ति का साथ दिया।
हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोप ''निराधार'' हैं और युवती ''झूठ'' बोल रही है।
पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार को कृष्णा नगर के लाल क्वार्टर बाजार इलाके में कांस्टेबल संजय गश्त पर था।
शाहदरा के पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा ने कहा, '' इस बीच, भोलानाथ नगर निवासी नितिन जैन (37) ने संजय को बताया कि पार्क में टहलने के दौरान टकरा जाने के चलते युवक-युवती ने उनके साथ मारपीट की।''
जब कांस्टेबल संजय पार्क में पहुंचे तो उन्होंने पाया कि दिवित (19) और उसकी महिला मित्र ने जैन के साथ मारपीट की।
उपायुक्त ने बताया कि बाद में युवती और उसके दोस्त ने मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसुलूकी की।
हालांकि, बाद में युवक के पिता ने अपने बेटे के व्यवहार पर माफी मांगी, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
पुलिस ने बताया कि जैन ने शनिवार को इस मामले में शिकायत दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY