देश की खबरें | पूर्व तट रेलवे श्रमिक विशेष ट्रेनों में जन्म लेने वाले शिशुओं को उपहार देगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व तट रेलवे अब श्रमिक विशेष ट्रेनों में जन्म लेने वाले शिशुओं को उपहार देगा। शुक्रवार को एक नवजात शिशु की मां को उपहार देकर रेलवे ने इस पहल की शुरुआत की।

जियो

भुवनेश्वर, पांच जून पूर्व तट रेलवे अब श्रमिक विशेष ट्रेनों में जन्म लेने वाले शिशुओं को उपहार देगा। शुक्रवार को एक नवजात शिशु की मां को उपहार देकर रेलवे ने इस पहल की शुरुआत की।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व तट रेलवे (ईसीओआर) के अधिकारी स्वैच्छिक रूप से उपहार देंगे, यह नकद या किसी सामान के रूप में हो सकता है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 182 नए मरीज पाए गए: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि भारतीय रेलवे में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में कई बच्चों के जन्म लेने की अच्छी खबरें आयी हैं, जिसे अच्छा और शुभ माना जाता है।

ईसीओआर जोन का भौगोलिक क्षेत्र तीन राज्यों में फैला हुआ है, जिसमें पूरा ओडिशा और छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के कुछ जिले शामिल हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: एक साथ 25 स्कूलों में पढ़ाकर टीचर ने कमाए 1 करोड़ रुपये.

इस जोन का मुख्यालय भुवनेश्वर में स्थित है।

ईसीओआर के महाप्रबंधक विद्या भूषण ने शुक्रवार को घोषणा की कि रेलवे जोन के अधिकारी व्यक्तिगत और स्वैच्छिक आधार पर जोन के अधिकार क्षेत्र में जन्मे नवजात शिशुओं को उपहार देंगे।

इस अच्छी पहल के तहत जीएम ने खुद शुक्रवार सुबह ओडिशा के बलांगीर जिले के टिटिलागढ़ में एक श्रमिक विशेष ट्रेन में जन्मे बच्चे के लिए 5,000 रुपये की उपहार राशि भेजी।

अधिकारी ने बताया कि यह उपहार बच्चे की 19 वर्षीय मां मीना कुंभार को भेजा गया।

रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि मई में जब से श्रमिक विशेष ट्रेनें चलनी शुरू हुई हैं, तब से ट्रेनों में 37 बच्चों का जन्म हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\