Chhattisgarh Earthquake: भूकंप से हिल गया छत्तीसगढ़, घरों से बाहर निकल आए लोग, जमीन के 5 KM नीचे था केंद्र
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) और कोरबा जिले के सीमावर्ती इलाकों में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
पेंड्रा (छत्तीसगढ़), 13 अगस्त: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) और कोरबा जिले के सीमावर्ती इलाकों में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटकों के कारण जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है. यह भी पढ़ें: Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में आज भी 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चंपावत में स्कूलों में छुट्टी
मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने कहा, ‘‘आज (रविवार) सुबह लगभग नौ बजकर नौ मिनट पर पेंड्रा शहर और आसपास के इलाकों में 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कोरबा और जीपीएम जिलों की सीमा पर चंदौती गांव में पृथ्वी की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में था.’’
उन्होंने बताया कि यह हल्की श्रेणी का भूकंप था जिससे कोई बड़ी तबाही नहीं हुई, लेकिन इसका केंद्र मात्र पांच किलोमीटर गहराई में था, इसलिए भूकंप के केंद्र से 20 किलोमीटर के दायरे में स्थित मकानों को नुकसान हो सकता है.
राज्य के अधिकारियों ने बताया कि जीपीएम और कोरबा जिले के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है।.
उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारियों को स्थिति की निगरानी करने और यदि कोई क्षति हुई है तो उसकी जानकारी देने का निर्देश दिया गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2023 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

