विदेश की खबरें | पाकिस्तान में कोविड-19 की चौथी लहर शुरू होने के प्रारंभिक संकेत मिलने लगे हैं: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के योजना मंत्री असद उमर ने शुक्रवार को कहा कि मानक संचालन प्रक्रियाओं का ठीक तरह से पालन नहीं होने और कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रसार के कारण पाकिस्तान में कोविड-19 महामारी की चौथी लहर के “स्पष्ट प्रारंभिक संकेत” मिलने लगे हैं।

इस्लामाबाद, नौ जुलाई पाकिस्तान के योजना मंत्री असद उमर ने शुक्रवार को कहा कि मानक संचालन प्रक्रियाओं का ठीक तरह से पालन नहीं होने और कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रसार के कारण पाकिस्तान में कोविड-19 महामारी की चौथी लहर के “स्पष्ट प्रारंभिक संकेत” मिलने लगे हैं।

कोविड ​​​​-19 से निपटने के लिए राष्ट्रीय कमान ए‍वं संचालन केंद्र (एनसीओसी) के प्रमुख उमर ने कहा कि जमीनी रिपोर्ट में मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) की पूरी तरह से अवहेलना दिखाई दे रही है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि नियमों की अनदेखी होने पर सरकार को शादी घर, इनडोर रेस्तरां और जिम बंद करने को मजबूर होना पड़ेगा।

उन्होंने ट्वीट में कहा, ''दो हफ्ते पहले, मैंने ट्वीट किया था कि हमारे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल चौथी लहर के संभावित उद्भव को दिखा रहे हैं। अब चौथी लहर शुरू होने के स्पष्ट तौर पर शुरुआती संकेत मिलने लगे हैं।''

उन्होंने पाकिस्तान में चौथी लहर के कारणों के रूप में एसओपी अनुपालन में लोगों द्वारा की जा रही लापरवाही और डेल्टा समेत कोविड ​​​​-19 के स्वरूपों के प्रसार का हवाला दिया। डेल्टा स्वरूप की पहचान सबसे पहले भारत में हुई थी।

एनसीओसी पहले ही पाकिस्तान में कोरोना वायरस के विभिन्न रूपों की मौजूदगी की पुष्टि कर चुका है, जिसमें डेल्टा स्वरूप , दक्षिण अफ्रीका में पाया गया बीटा स्वरूप और ब्रिटेन में मिला अल्फा स्वरूप शामिल है।

इस बीच, पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,737 नए मामले सामने आए। इससे पहले चार जून को सबसे अधिक 1,923 मामले सामने आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट