एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में बृहस्पतिवार को धूल भरी आंधी चली। इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली में बृहस्पतिवार को बारिश होने और आंधी चलने का अनुमान जताया था।

देश की खबरें | दिल्ली के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चली

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में बृहस्पतिवार को धूल भरी आंधी चली। इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली में बृहस्पतिवार को बारिश होने और आंधी चलने का अनुमान जताया था।

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से लगभग छह डिग्री सेल्सियस अधिक है और इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शहर के कुछ हिस्सों में बुधवार की रात गर्म और बहुत गर्म दोनों तरह की स्थिति दर्ज की गई।

आईएमडी के अनुसार, 'गर्म रात' की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है, और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है।

वहीं, जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है तो 'बहुत गर्म रात' की स्थिति घोषित की जाती है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक था। यह पिछले तीन वर्षों में अप्रैल का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है।

वर्ष 2024 और 2023 दोनों में अप्रैल में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचा था। अप्रैल 2024 में अधिकतम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 2023 में यह 23.6 डिग्री सेल्सियस था।

वर्ष 2022 में अप्रैल में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई, क्योंकि सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 243 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2025 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).