एजेंसी न्यूज

Vijayadashami 2021: देश में शांति और समृद्धि लेकर आए दशहरा- एम वेंकैया नायडू ने की कामना

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह त्योहार देश में शांति, सद्भाव और समृद्धि लेकर आएगा.

Vijayadashami 2021: देश में शांति और समृद्धि लेकर आए दशहरा- एम वेंकैया नायडू ने की कामना
उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (Photo Credits PTI)

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) ने शुक्रवार को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह त्योहार देश में शांति, सद्भाव और समृद्धि लेकर आएगा.

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘विजयादशमी के पावन पर्व पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. दशहरा का पर्व हमें याद दिलाता है कि हमें अपने भीतर की आसुरी शक्तियों से लगातार लड़ने और अच्छाई एवं सद्भाव को बल देने की आवश्यकता है.’’ यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: देश में 216 दिन में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या सबसे कम

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर करें, यह उत्सव हमारे देश के लिए शांति, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2021 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).