देश

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने औली सेना कैंप में की शस्त्र पूजा, जवानों को दी विजयादशमी की बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चमोली जिले के औली स्थित सेना के कैंप पहुंचकर शस्त्रों की पूजा की. साथ ही जवानों को विजयदशमी पर्व की बधाई दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी जवान देश के गौरव हैं. भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां हथियारों की पूजा की जाती है.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने औली सेना कैंप में की शस्त्र पूजा, जवानों को दी विजयादशमी की बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Photo Credits: ANI)

चमोली, 5 अक्टूबर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चमोली जिले के औली स्थित सेना के कैंप पहुंचकर शस्त्रों की पूजा की. साथ ही जवानों को विजयदशमी पर्व की बधाई दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी जवान देश के गौरव हैं. भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां हथियारों की पूजा की जाती है. बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना के विशेष हेलीकॉप्टर के जरिए सुबह 8 बजे औली पहुंचे.

औली पहुंचने पर उन्होंने सेना के जवानों के साथ मुलाकात की और विजयदशमी पर्व की बधाई दी. इस दौरान उनके साथ देश के थलसेना अध्यक्ष मनोज पांडे भी मौजूद रहे. औली के बाद रक्षा मंत्री का बदरीनाथ धाम के पास माणा जाने का कार्यक्रम है. जहां वे सेना के कैंप में जवानों से मिलेंगे. वहीं, औली सेना कैंप से अपने संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "हमें विश्वास है कि हमारा देश हमारे सशस्त्र बलों के हाथों में सुरक्षित है. यह भी पढ़ें : Ghaziabad: गाजियाबाद में गैस सिलेंडर फटने से मकान गिरा, 3 की मौत, कई घायल

हमारे सशस्त्र बल और अर्धसैनिक बलों के जवान हमारे देश के गौरव हैं. भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां हथियारों की पूजा की जाती है. वहीं, सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाते हुए औली मिल्रिटी स्टेशन देशभक्ति गीत 'ऐ वतन तेरे लिए' की आवाज से गूंज उठा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2022 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).