देश की खबरें | इस वर्ष डिजिटल माध्यम से दुर्गा पूजा का उद्घाटन किया जाएगा: बनर्जी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि इस साल वह राज्य के सचिवालय से डिजिटल माध्यम से दुर्गा पूजा का उद्घाटन करेंगी।
कोलकाता, 12 अक्टूबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि इस साल वह राज्य के सचिवालय से डिजिटल माध्यम से दुर्गा पूजा का उद्घाटन करेंगी।
शहर के विभिन्न पंडालों के उद्घाटन के लिए उन्होंने 15, 16 और 17 अक्टूबर की तारीख तय की है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं नवन्ना (राज्य सचिवालय) से डिजिटल माध्यम से दुर्गा पूजा का उद्घाटन करूंगी। शहर के उत्तरी भाग के पंडालों का उद्घाटन 15 अक्टूबर को किया जाएगा। बेहला और यादवपुर क्षेत्रों के पंडाल उसके अगले दिन उद्घाटित किये जाएंगे और दक्षिण कोलकाता के पंडालों का उद्घाटन उसके अगले दिन (17 अक्टूबर) को होगा।”
बनर्जी ने कहा कि जो पूजा समितियां उन्हें आमंत्रण देना चाहती हैं उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय को ईमेल लिखना होगा और तदनुसार व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इन तीन दिनों में शाम पांच बजे के आसपास पंडालों का अनावरण करेंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)