दुबई, एक सितंबर दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर फाफ डुप्लेसिस, लुंगी एनगिडी और कैगिसो रबाडा 19 सितंबर से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिये मंगलवार को तड़के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे।
कोविड-19 महामारी के कारण 13वां आईपीएल दुबई, अबुधाबी और शारजाह में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा।
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: सुरेश रैना की जगह इन तीन खिलाड़ियों को Chennai Super Kings की टीम में मिल सकता है मौका.
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डुप्लेसिस और तेज गेंदबाज एनगिडी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में हैं जबकि रबाडा दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़े।
इन दोनों फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर तीनों खिलाड़ियों की तस्वीरें साझा की हैं।
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: डिविलियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ अभ्यास का ‘लुत्फ’ उठाया.
तीनों खिलाड़ियों को छह दिन तक पृथकवास पर रहना होगा। उनके पहले, तीसरे और छठे दिन परीक्षण किये जाएंगे और इन तीनों में नेगेटिव आने पर वे अभ्यास शुरू कर सकते हैं।
भारत के सभी खिलाड़ी पहले ही यूएई पहुंच चुके थे और उन्होंने छह दिन के पृथकवास की अवधि भी पूरी कर ली है जो बीसीसीआई की मानक संचालन प्रक्रिया का हिस्सा है।
चेन्नई की टीम को छोड़कर बाकी टीमों ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम के 13 सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। इनमें दो खिलाड़ी भी शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY