देश की खबरें | उज्जैन के पास डम्पर ने बाइक को चपेट में लिया, महिला और तीन बच्चों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में उज्जैन-मक्सी रोड पर पंवासा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक डम्पर (ट्रक) की चपेट में एक बाइक के आ जाने से एक महिला और तीन बच्चों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

उज्जैन, (मप्र) 28 अक्टूबर मध्य प्रदेश में उज्जैन-मक्सी रोड पर पंवासा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक डम्पर (ट्रक) की चपेट में एक बाइक के आ जाने से एक महिला और तीन बच्चों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया।

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) पल्लवी शुक्ला ने बताया कि पंवासा थाना क्षेत्र के पंड्याखेड़ी चौराहे पर एक डम्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी। वहीं, बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया।

यह भी पढ़े | हरियाणा में कोरोना वायरस के 1,518 नए मामले, 8 की मौत: 28 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पूनम पारदी (27), मेधा (07), सान्वी (03) और माही (दो माह) के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि महिला और उसके बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि गंभीर रुप से घायल महिला के पति अवतार सिंह पारदी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़े | दिल्ली के पर्यावरण मंत्री Gopal Rai ने कहा- दिल्ली निवासी कम से कम पांच लोगों को अभियान से जोड़ें और उन्हें रेड लाइट पर गाड़ी बंद करने के लिए प्रेरित करें.

शुक्ला ने बताया कि पीड़ित परिवार दीपावली के त्योहार पर अपनी दुकान के लिये समान खरीदने बाइक से इन्दौर जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि डम्पर को जब्त कर लिया गया है, जबकि हादसे के बाद मौके से फरार हुए डम्पर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस इस घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\