उपराष्ट्रपति धनखड़ के हमीरपुर दौरे के चलते ड्रोन, पैराग्लाइडिंग पर पांच-छह जनवरी को प्रतिबंध
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के छह जनवरी को होने वाले दौरे के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.
हमीरपुर, 3 जनवरी : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के छह जनवरी को होने वाले दौरे के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.
जिला मजिस्ट्रेट हेमराज बैरवा ने बताया कि प्रस्तावित दौरे के चलते पांच और छह जनवरी को हमीरपुर जिले में पैराग्लाइडिंग, हवा के बड़े गुब्बारे से उड़ान यानी हॉट एयर बैलून और ड्रोन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने बताया कि निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : UP: लोकसभा से निष्कासन के खिलाफ महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के निमंत्रण पर उपराष्ट्रपति हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे. ठाकुर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद है. यह उपराष्ट्रपति का हमीरपुर का पहला दौरा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2024 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

