एजेंसी न्यूज

नए संसद भवन के उद्घाटन के चलते केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के द्वार बंद- दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन

दिल्ली मेट्रो के केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन के सभी प्रवेश व निकास द्वार रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन के कारण बंद कर दिए गए. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. नया संसद भवन केंद्रीय सचिवालय स्टेशन के पास स्थित है जो ‘येलो लाइन’ और ‘वायलेट लाइन’ पर आने वाला ‘इंटरचेंज’ स्टेशन है...

नए संसद भवन के उद्घाटन के चलते केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के द्वार बंद- दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
(Photo Credit : Twitter)

नयी दिल्ली, 28 मई: दिल्ली मेट्रो के केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन के सभी प्रवेश व निकास द्वार रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन के कारण बंद कर दिए गए. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. नया संसद भवन केंद्रीय सचिवालय स्टेशन के पास स्थित है जो ‘येलो लाइन’ और ‘वायलेट लाइन’ पर आने वाला ‘इंटरचेंज’ स्टेशन है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों और पुजारियों की उपस्थिति में नए संसद भवन का उद्घाटन किया. यह भी पढ़ें: New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद RJD का विवादित ट्वीट, पार्लियामेंट की ताबूत से की तुलना, BJP भड़की

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्वीट किया, “दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस से मिले निर्देश के मुताबिक, केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन के सभी प्रवेश व निकास द्वार यात्रियों की आवाजाही के लिए बंद कर दिए गए हैं.”एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन दोनों स्टेशन के द्वार रविवार को मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद से बंद हैं. हालांकि, केंद्रीय सचिवालय में ‘इंटरचेंज’ यानी मेट्रो लाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध है. अधिकारी ने कहा कि इन दोनों स्टेशन पर द्वार बंद होने के संबंध में सुबह से नियमित रूप से घोषणाएं की जा रही हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2023 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).