एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशों में भाव टूटने से स्थानीय बाजार में तेल तिलहन कीमतों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में खाद्य तेलों के आयात शुल्क मूल्य में वृद्धि के बाद विदेशों में जारी गिरावट से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों, सोयाबीन, मूंगफली, कच्चा पॉम तेल और पामोलीन तेल कीमतों सहित लगभग सभी तेल तिलहनों में गिरावट रही।

जरुरी जानकारी | विदेशों में भाव टूटने से स्थानीय बाजार में तेल तिलहन कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 20 सितंबर देश में खाद्य तेलों के आयात शुल्क मूल्य में वृद्धि के बाद विदेशों में जारी गिरावट से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों, सोयाबीन, मूंगफली, कच्चा पॉम तेल और पामोलीन तेल कीमतों सहित लगभग सभी तेल तिलहनों में गिरावट रही।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सरकार द्वारा देश में आयात शुल्क मूल्य में वृद्धि किये जाने के बाद विदेशों में खाद्यतेल कीमतों में गिरावट का रुख कायम हो गया है। आयात शुल्क मूल्य बढ़ाये जाने के साथ साथ मूल्य की गणना के लिये डालर- रुपये की विनिमय दर को भी बढ़ाकर संशोधित किया गया है। इसके बाद मलेशिया एक्सचेंज में 2.15 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि शिकागो एक्सचेंज में फिलहाल लगभग दो प्रतिशत की गिरावट है। मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट आने से कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट आई।

सूत्रों ने कहा कि देश की मंडियों में विशेषकर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की मंडियों में सोयाबीन नई फसल की आवक से सोयाबीन के दाम टूटते दिखाई दिये।

उन्होंने कहा कि सरसों दाना की अनुपलब्धता के कारण बड़े ब्रांड की कंपनियां कोटा से सरसों कच्ची घानी तेल की खरीद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरसों की बिजाई के लिए सरसों के पुराने बीज की खरीद कर उनका स्टॉक सरकार के पास उपलब्ध होना चाहिये। इसके साथ ही नई सरसों की आवक के साथ पुराने बीजों की भी जरूरत पड़ती है।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,700 - 8,750 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,800 - 6,945 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,680 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,400 - 2,530 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,655 -2,705 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,740 - 2,850 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,280 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,100 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,800 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,400 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,880 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,900 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,850 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 5,900 - 6,200, सोयाबीन लूज 5,500 - 5,700 रुपये

मक्का खल (सरिस्का) 3,800 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2021 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).