देश की खबरें | सड़क नहीं होने के कारण मप्र में गर्भवती महिला को आठ किमी तक अस्थाई स्ट्रेचर पर पैदल लाए ग्रामीण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के एक गांव तक सड़क नहीं होने के कारण 20 वर्षीय गर्भवती महिला को उसके परिजन आठ किलोमीटर तक अस्थाई स्ट्रेचर पर अस्पताल लेकर आए। घटना बृहस्पतिवार की है ।

बड़वानी, (मप्र) 24 जुलाई मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के एक गांव तक सड़क नहीं होने के कारण 20 वर्षीय गर्भवती महिला को उसके परिजन आठ किलोमीटर तक अस्थाई स्ट्रेचर पर अस्पताल लेकर आए। घटना बृहस्पतिवार की है ।

इसके वीडियो में कुछ लोग जिले के खमघाट गांव से रानीकाजल तक कपड़े और बांस की डंडियों से बने अस्थाई स्ट्रेचर पर गर्भवती महिला को कंधों पर लाते हुए दिखाई दे रहे हैं। महिला को कंधों पर लाने वाले ये लोग उसके परिवार के सदस्य और ग्रामीण थे।

ग्रामीणों में से एक राय सिंह ने बताया कि महिला को खमघाट से रानीकाजल के बीच आठ किलोमीटर तक अस्थाई स्ट्रेचर पर कंधों पर लाना पड़ा। सिंह ने बताया कि इसके बाद रानीकाजल से महिला को एंबुलेंस से पानसेमल अस्पताल पहुंचाया गया।

सिंह ने कहा, ‘‘हम लंबे समय से अपने गांव तक सड़क बनाने के लिए आवेदन कर रहे हैं लेकिन किसी ने हमारे अनुरोध पर अब तक कार्रवाई नहीं की है। सड़क नहीं होने की वजह से वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते हैं इसलिए अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल होता है।’’

पानसेमल विकास खंड के चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ अरविंद किराड़े ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों ने महिला के परिवार को उसे सरकारी अस्पताल ले जाने के लिए प्रेरित किया था।

डॉ किराड़े ने कहा, ‘‘ हालांकि, खामघाट से रानीकाजल तक मोटर वाहन चलने लायक सड़क नहीं होने के कारण महिला को उठाकर पैदल लाना पड़ा। महिला का पानसेमल अस्पताल में उपचार चल रहा है।’’

इस घटना के वायरल वीडियो के बारे में पूछे जाने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ऋतुराज सिंह ने पीटीआई- से कहा कि वह संबंधित विभाग के साथ सड़क का मुद्दा उठायेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी