ईटानगर, 29 मई अरुणाचल प्रदेश में 24 मई से भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन होने से चीन की सीमा से सटा अन्जाव जिला देश से बाकी भूभाग से कट गया है।
जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: 8 जून से सभी प्राइवेट और सरकारी दफ्तर में कामकाज होगा शुरू, 1 जून से खुलेंगे धार्मिक स्थल.
अन्जाव के उपायुक्त डगबोम रिबा ने बताया कि राजमार्ग के कई स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण शेष राज्य से जिले का संपर्क टूट गया है।
रिबा ने कहा कि सड़क संपर्क को बहाल करने की कोशिश की जा रही है और यदि मौसम अनुकूल रहा तो शनिवार तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़े | पूर्व सीएम अजीत जोगी का निधन: पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू समेत कई नेताओं ने जताया शोक.
उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए सड़क मार्ग दुरुस्त होने तक अन्य राज्यों से जिले में वापस आए लोगों को अस्थायी रूप से नामसाई जिले में पृथक रखा गया है।
इस बीच बड़ी नदियों में जल स्तर घटने से राज्य के अन्य जिलों में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति में सुधार हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY