देश की खबरें | डीयू में पंजीकरण की प्रक्रिया खत्म, तीन साल में सबसे ज्यादा आवेदन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले के लिए पंजीकरण कराने की प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 अगस्त दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले के लिए पंजीकरण कराने की प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई।

स्नातक पूर्व पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 5.63 लाख छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, जो बीते तीन बरस में सबसे ज्यादा है।

यह भी पढ़े | Crawford Market Car Accident: मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में तेज रफ्तार से जा रही कार ने लोगों को रौंदा, 4 की मौत, 4 घायल.

विश्वविद्यालय के पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, परास्नातक पाठ्यक्रम के लिए 1,83,674 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है जबकि एम.फिल और पीएचडी के लिए 34,306 छात्रों ने आवेदन किया है।

डीयू की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा सीबीएसई बोर्ड के 2,85,128 छात्रों ने आवेदन किया है। इसके बाद हरियाणा शिक्षा बोर्ड के 12,272 तथा काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स के 11,521 छात्रों ने आवेदन किया है।

यह भी पढ़े | JEE 2020 New Guidelines: जेईई मेन के कैंडिडेट्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी, यहां देखें परीक्षा केंद्रों और COVID-19 के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देशों की लिस्ट.

आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा 1,42,526 आवेदन दिल्ली से आए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश से 66,657 और हरियाणा से 50,701 आवेदन आए हैं।

डीयू ने बताया कि 5,63,351 विद्यार्थियों ने स्नातक पूर्व (अंडरग्रेजुएट) पाठ्यक्रम के लिए आवेदन किया है जिनमें से 3,53,171 ने भुगतान किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी