देश की खबरें | डीयू ने बीच में पढ़ाई छोड़ चुके छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए दिया ‘शताब्दी अवसर’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने सोमवार को घोषणा की कि किसी कारण से अंतिम वर्ष में पढ़ाई छोड़ चुके छात्र एक बार के ‘शताब्दी अवसर’ के तहत पंजीकरण कराने के बाद परीक्षा में बैठ सकते हैं और अपनी डिग्री पूरी कर सकते हैं।

नयी दिल्ली, दो मई दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने सोमवार को घोषणा की कि किसी कारण से अंतिम वर्ष में पढ़ाई छोड़ चुके छात्र एक बार के ‘शताब्दी अवसर’ के तहत पंजीकरण कराने के बाद परीक्षा में बैठ सकते हैं और अपनी डिग्री पूरी कर सकते हैं।

डीयू ने एक मई से शुरू हुए साल भर चलने वाले अपने शताब्दी समारोह के मद्देनजर अंतिम वर्ष में पढ़ाई छोड़ चुके छात्रों को एक बार के लिए यह अवसर दिया है।

विश्वविद्यालय के परीक्षा डीन ने एक आधिकारिक आदेश में कहा, ‘‘स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रम के छात्र जिन्होंने नियमित पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया, गैर कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीडब्ल्यूईबी), स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) और एक्सटर्नल सेल के छात्र पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। पूर्व छात्र शताब्दी अवसर परीक्षा के लिए 14 जून, 2022 तक अपना पंजीकरण फॉर्म जमा कर सकते हैं।’’

विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले संकायों, विभागों, कॉलेज और केंद्रों को 20 जून, 2022 तक ऐसे छात्रों द्वारा भरे गए पंजीकरण फॉर्म की पुष्टि और सत्यापन पूरा करने को कहा गया है।

आदेश में कहा गया है, "पूर्व छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय के ऑनलाइन छात्र पोर्टल लिंक का उपयोग करके भी अपना पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। पंजीकरण फॉर्म भरने के बाद, छात्र आगे के संपर्क के लिए भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट रख सकते हैं।"

इसमें कहा गया है कि संबंधित संकायों, विभागों, कॉलेज या केंद्रों द्वारा पंजीकरण फॉर्म की पुष्टि किए जाने के बाद छात्रों को अनंतिम प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स