एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नशे में युवक ने की अपने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह क्षेत्र में बुधवार की देर रात शराब के नशे में एक युवक ने अपने बड़े भाई की चाकू गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | नशे में युवक ने की अपने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या

सहारनपुर (उप्र), 15 जून उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह क्षेत्र में बुधवार की देर रात शराब के नशे में एक युवक ने अपने बड़े भाई की चाकू गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने बताया कि गंगोह थाने के ताताहेड़ी गांव में संदीप और उसका भाई प्रदीप साथ बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते हाथापाई मे बदल गई।

उन्होंने बताया कि इस बीच छोटे भाई प्रदीप ने चाकू से अपने बड़ भाई संदीप की छाती ओर चेहरे पर कई वार कर दिये जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हत्या के बाद प्रदीप ने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन गांव वालो ने उसे पकड़ लिया।

जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही गंगोह थाना पुलिस मौके पर पहुच गयी ओर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि संदीप ने बंटवारे में मिली अपने हिस्से की जमीन बेच दी थी जिससे परिवार के लोग नाराज थे, क्योकि परिवार का कोई भी सदस्य पुश्तैनी जमीन को बेचना नहीं चाहता था। शराब पीने के दौरान इसी मामले को लेकर प्रदीप और संदीप के बीच कहासुनी हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2023 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).