एजेंसी न्यूज

केरल के हवाई अड्डे पर 44 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त

केरल के कोझिकोड में करिपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री से कोकीन और हेरोइन समेत 44 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

केरल के हवाई अड्डे पर 44 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त
(Photo Credits: Twitter)

कोझिकोड (केरल), 29 अगस्त:  केरल के कोझिकोड में करिपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री से कोकीन और हेरोइन समेत 44 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मंगलवार को यह जानकारी दी. डीआरआई की कालीकट क्षेत्रीय इकाई ने उत्तर प्रदेश के निवासी राजीव कुमार के पास से 3.5 किलोग्राम कोकीन के साथ ही 1.3 किलोग्राम हेरोइन जब्त की. डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए मादक पदार्थों की कीमत 44 करोड़ रुपये है.

उन्होंने बताया कि डीआरआई के अधिकारियों ने एयर अरबिया की उड़ान से शारजाह के रास्ते केन्या के नैरोबी से यहां आए यात्री को सोमवार को रोका और जांच में उसके पास से 4.8 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए. उन्होंने बताया कि यात्री ने जूते, पर्स, बैग और फाइल फोल्डर जैसी वस्तुओं के अंदर प्रतिबंधित पदार्थ छुपाया था. डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे जांच की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2023 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).