देश की खबरें | मादक पदार्थों की तस्करी का सरगना बेंगलुरु में पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु में अवैध कोकीन व्यापार के नाइजीरियाई सरगना को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे ‘चीफ’ कहा जाता था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 15 दिसंबर बेंगलुरु में अवैध कोकीन व्यापार के नाइजीरियाई सरगना को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे ‘चीफ’ कहा जाता था।

बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने मंगलवार को कहा, ‘‘सीसीबी ने बेंगलुरु में कोकीन आपूर्ति के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। उसे ‘चीफ’ कहा जाता है।उनका असली नाम चिडीबेरे एम्ब्रोस है।”

यह भी पढ़े | द्रास में पारे में भारी गिरावट, जम्मू-कश्मीर में शीत लहर.

सभी नाइजीरियाई ड्रग तस्कर उससे कोकीन खरीदने के लिए उसके संपर्क में थे।

अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘‘ नशीली दवाओं की तस्करी के सभी पिछले मामलों में, हमने पाया कि सभी नाइजीरियाई दवा तस्करों ने ‘चीफ’ नाम के एक व्यक्ति से कोकीन खरीदी है। विस्तृत जांच के बाद इस ‘चीफ’ को गिरफ्तार कर लिया गया।”

यह भी पढ़े | Farmers Agitation: नये कृषि कानून पर बंटे किसान, फिर भी आंदोलन तेज.

मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने बंगलुरू में नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है और कन्नड़ फिल्म अभिनेत्रियों और राजनेताओं के बच्चों सहित कई हाई प्रोफाइल लोगों को गिरफ्तार किया है जो ड्रग लेते थे और नशीली दवाओं वाली पार्टियों में शामिल होते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू