देश की खबरें | मादक पदार्थ जांच: एनसीबी जरूरत पड़ने पर दीपिका पादुकोण को बुला सकती है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड में मादक पदार्थ के कथित गठजोड़ की जांच कर रहे मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) जरूरत पड़ने पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को पूछताछ के लिए बुला सकता है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 22 सितम्बर बॉलीवुड में मादक पदार्थ के कथित गठजोड़ की जांच कर रहे मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) जरूरत पड़ने पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को पूछताछ के लिए बुला सकता है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि कुछ व्हाट्सएप बातचीत में मादक पदार्थों की कथित तौर पर चर्चा करने वाले एजेंसी की रडार पर है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में 18.52 डोमिसाइल सर्टिफिकेट जारी: 22 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ बातचीत पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और एक ‘‘डी’’ के बीच कथित तौर पर हुई है।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और डिजाइनर सिमोन खंबाटा को भी इस सप्ताह बुला सकती है।

यह भी पढ़े | Sharad Pawar on Income Tax Notice: शरद पवार ने आईटी नोटिस पर कहा-वे कुछ लोगों से प्यार करते हैं.

एजेंसी करिश्मा प्रकाश और क्वान टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर को इस सिलसिले में पहले ही तलब कर चुकी है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘एनसीबी पहले करिश्मा प्रकाश से पूछताछ करेगी और जरूरत पड़ने पर दीपिका पादुकोण को भी बुला सकती है।’’

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मादक पदार्थ के दृष्टिकोण को लेकर एनसीबी की जांच के दौरान बॉलीवुड में मादक पदार्थो का एक गठजोड़ सामने आया था।

राजपूत की टैलेंट मैनेजर जया साहा से एनसीबी ने सोमवार को पूछताछ की थी।

एनसीबी अब तक अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती समेत 12 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

गौरतलब है कि राजपूत गत 14 जून को यहां बांद्रा में स्थित अपने आवास में मृत मिले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\