देश की खबरें | ड्रग मामला: एनसीबी के सामने नहीं पेश हुई दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मादक पदार्थ तस्करों और बॉलीवुड हस्तियों के बीच कथित संबंधों की जांच कर रहे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा प्रकाश को बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह ब्यूरो के समक्ष पेश नहीं हुई।
मुंबई, 28 अक्टूबर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मादक पदार्थ तस्करों और बॉलीवुड हस्तियों के बीच कथित संबंधों की जांच कर रहे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा प्रकाश को बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह ब्यूरो के समक्ष पेश नहीं हुई।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | प्याज की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए सरकार जारी कर रही एक लाख टन का बफर स्टॉक: कृषि मंत्री.
एनसीबी ने पिछले महीने प्रकाश से पूछताछ की थी।
मंगलवार को एनसीबी ने वर्सोवा इलाके में प्रकाश के घर पर छापेमारी कर 1.8 ग्राम हशीश जब्त किया था।
यह भी पढ़े | हरियाणा में कोरोना वायरस के 1,518 नए मामले, 8 की मौत: 28 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
हालांकि प्रकाश के वकील ने इस बात से इनकार किया था कि वह वहां रहती हैं।
पिछले महीने एनसीबी ने इस मामले में अभिनेत्री दीपिका, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह समेत कई लोगों के बयान दर्ज किये थे।
केन्द्रीय एजेंसी राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में रिया चक्रवर्ती फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2020 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

