विदेश की खबरें | यूक्रेन की सीमा से लगे रूसी क्षेत्रों में ड्रोन हमले,पुतिन ने दिए चौकसी बढ़ाने के आदेश
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इन हमलों के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अधिकारियों को यूक्रेन से लगी सीमा पर चौकसी बढ़ाने के आदेश दिए।

रूसी अधिकारियों ने हमलों के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया क्योंकि युद्ध के एक साल बाद इसने मॉस्को के लिए एक नयी चुनौती पेश की है।

पुतिन ने अपने भाषण में किसी खास हमले का जिक्र नहीं किया, लेकिन निगरानी कड़ी करने का उनका आदेश ड्रोन हमलों के कुछ घंटों बाद आया।

रूसी टीवी चैनलों और रेडियो स्टेशनों के हैक के साथ-साथ सेंट पीटर्सबर्ग हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद किए जाने से यह संदेह पैदा हुआ कि व्यवधान के पीछे कीव का हाथ हो सकता है।

स्थानीय रूसी अधिकारियों के अनुसार, सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह यूक्रेन की सीमा से लगे रूस के क्षेत्रों और देश के काफी अंदर के क्षेत्रों को ड्रोन हमलों में निशाना बनाया गया।

उन्होंने कहा कि एक ड्रोन मॉस्को से सिर्फ 100 किलोमीटर की दूरी पर गिरा।

स्थानीय गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज़ ने एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि रूसी सेना ने मंगलवार तड़के ब्रांस्क क्षेत्र में एक यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया। उन्होंने कहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि तीन ड्रोन ने सोमवार रात रूस के बेलगोरोद क्षेत्र को भी निशाना बनाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)