देश की खबरें | डीआरआई ने 2.65 करोड़ रुपए मूल्य का तस्करी का सोना जब्त किया, दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में दो लोगों से 2.65 करोड़ रुपये मूल्य का करीब पांच किलोग्राम सोना जब्त किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 23 सितंबर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में दो लोगों से 2.65 करोड़ रुपये मूल्य का करीब पांच किलोग्राम सोना जब्त किया है।

बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: प्रेमिका की कही और हो गई शादी, परेशान प्रेमी ने खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड नोट बरामद.

बयान के अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बिहार में आरा के निवासी हैं।

डीआरआई ने कहा कि दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि सोना मणिपुर सीमा के रास्ते म्यामां से लाया जा रहा था और इसे कोलकाता पहुंचाना था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: जीतन राम मांझी के बाद महागठबंधन को लग सकता है एक और झटका, उपेंद्र कुशवाहा भी चुन सकते हैं अपनी अलग राह.

बयान के अनुसार अधिकारियों ने गुप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को सिलीगुड़ी में एक कार को पकड़ा। दो आरोपी मूल रूप से बिहार के हैं लेकिन कोलकाता के खिदिरपुर में रहते हैं।

इसमें कहा गया है कि सोना कार में छिपा कर रखा गया था और उसका कुल वजन 4.9 किलोग्राम तथा बाजार मूल्य 2,65,92,702 रुपये है।

डीआरआई ने 2019-20 के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में करीब 300 किलोग्राम सोना जब्त किया था जिसकी कीमत 115 करोड़ रुपये से अधिक है।

चालू वित्त वर्ष में अब तक 65 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है जो करीब 35 करोड़ रुपये मूल्य का है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\