देश

Uttar Pradesh: प्रेमिका की कहीं और हो गई शादी, परेशान प्रेमी ने खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड नोट बरामद

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से प्यार को लेकर एक अजीब किस्म का मामला आया है. यहां एक प्रेमी ने अपने को इसलिए खत्म कर लिया. क्योंकि वह अपनी जिस मासूका से मोहब्बत करता था. उसकी शादी और किसी दूसरे की हो गई. जिसको लेकर वह काफी परेशान रहता था और वह उस गम को सह नहीं पाया. जिसकी वजह से उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

Uttar Pradesh: प्रेमिका की कहीं और हो गई शादी, परेशान प्रेमी ने खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड नोट बरामद
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) से प्यार को लेकर एक अजीब किस्म का मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी ने अपने को इसलिए खत्म कर लिया. क्योंकि वह अपनी जिस मासूका से मोहब्बत करता था. उसकी शादी और किसी दूसरे की हो गई. जिसको लेकर वह काफी परेशान रहता था और वह उस गम को सह नहीं पाया. जिसकी वजह से उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.  वहीं पुलिस ने घटना स्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया हैं. जिसमें उसने प्रेम में असफल होने की कहानी लिखी है.

खबरों के अनुसार वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के सरावां गांव का रहने वाला अजय कुमार जायसवाल (Ajay Kumar Jaiswal) जो दिल्ली में नौकरी करता था. वह लॉकडाउन के कारण जुलाई में अपने घर आया था. पिता श्रीकांत जयसवाल अपनी पत्नी और एक पुत्र के साथ पांडेयपुर में रहते हैं. युवक गांव में अपने दादा के साथ यहां रहता था.  वह जिस लड़की  से पिछले कुछ साला सेस प्रेम करता था. उसकी शादी और कही हो गई. जिसकी वजह से वह काफी तानव में रहता था. जिस तनाव से परेशान होकर उसने पिछले हफ्ते शुक्रवार की रात अपने कमरे में लाइसेंसी बंदूक से गले में गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई. यह भी पढ़े: बिहार: प्रेमी मोहम्मद आशिफ ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, फिर कर ली खुदकुशी

वहीं घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को देने के बाद थानाध्यक्ष राजू दिवाकर घटना स्थल पहुंचकर युवक के साथ ही लाइसेंसी बंदूक और एक खोखा बरामद किया हैं. वहीं चारपाई पर ही 12 पेज का एक प्रेम पत्र लिखा मिला था. उसमें लिखा था कि प्रेम के बाद उसकी प्रेमिका ने शादी दूसरे युवक से कर ली, जबकि बार-बार दोनों शादी करने के लिए तैयार थे. वहीं इस घटना के बाद परिवार वाले सदमे में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2020 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).