देश की खबरें | डीआरडीओ ने लेजर निर्देशित टैंक भेदी मिसाइल का सफल परीक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अहमदनगर में बृहस्पतिवार को स्वदेश निर्मित लेजर निर्देशित टैंक भेदी गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का सफल परीक्षण किया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर महाराष्ट्र के अहमदनगर में बृहस्पतिवार को स्वदेश निर्मित लेजर निर्देशित टैंक भेदी गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का सफल परीक्षण किया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

उन्होंने बताया कि मिसाइल का पिछले दस दिनों में इस तरह का दूसरा सफल परीक्षण था। इसका रेंज पांच किलोमीटर तक है।

यह भी पढ़े | Hathras Case: शिवसेना सांसद संजय राउत ने यूपी पुलिस पर बोला हमला, कहा-हाथरस जाते समय रास्ते में जिस तरह से राहुल गांधी के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की हुई, वह ठीक नहीं.

अधिकारियों ने बताया कि अहमदनगर के बख्तरबंद कोर केंद्र और स्कूल (एसीसीएंडएस) में हथियार का परीक्षण एमबीटी अर्जुन टैंक से मंगलवार को किया गया।

रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ‘‘एटीजीएम विस्फोटक प्रतिक्रिया बख्तर से सुरक्षित बख्तरबंद वाहनों को डेढ़ से पांच किलोमीटर के रेंज में पराजित कर सकता है।’’

यह भी पढ़े | Delhi Violence: दिल्ली हिंसा मामले में अदालत ने शरजील इमाम की न्यायिक हिरासत 22 अक्टूबर तक बढ़ाई.

इसने बताया कि एटीजीएम को कई प्लेटफॉर्म से लांच करने की क्षमता के साथ बनाया गया है और वर्तमान में एमबीटी अर्जुन के 120 एमएम राइफल से इसका तकनीकी परीक्षण जारी है।

अर्जुन डीआरडीओ की तरफ से विकसित तीसरी पीढ़ी का मुख्य युद्धक टैंक है।

एटीजीएम के सफल परीक्षण पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) को बधाई दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी