देश की खबरें | डीआरडीओ ने एसएफडीआर प्रौद्योगिकी की मदद से उड़ान का सफल परीक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने शुक्रवार को ओडिशा स्थित परीक्षण रेंज से सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (एसएफडीआर) प्रौद्योगिकी की मदद से उड़ान का सफल परीक्षण किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बालासोर (ओडिशा), पांच मार्च रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने शुक्रवार को ओडिशा स्थित परीक्षण रेंज से सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (एसएफडीआर) प्रौद्योगिकी की मदद से उड़ान का सफल परीक्षण किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

डीआरडीओ ने कहा कि परीक्षण के दौरान ग्राउंड बूस्टर मोटर समेत सभी उप प्रणालियों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया।

एसएफडीआर प्रौद्योगिकी के सफल परीक्षण प्रदर्शन से डीआरडीओ को हवा से हवा में मार करने वाली लंबी दूरी की मिसाइलों को विकसित करने में सहायता मिलेगी।

डीआरडीओ के मुताबिक, वर्तमान में चुनिंदा देशों के पास ही यह प्रौद्योगिकी है।

उन्होंने कहा कि चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज से शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे यह परीक्षण किया गया।

सूत्रों ने बताया कि परीक्षण के दौरान डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने इसकी निगरानी की।

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ के वैज्ञानिकों और वायु सेना को इस सफल परीक्षण के लिए बधाई दी।

सूत्रों ने बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी ने भी उड़ान परीक्षण में शामिल टीम के सदस्यों को बधाई दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार