देश की खबरें | द्रविड़ मॉडल सभी राज्यों के लिए शासन का एक सूत्र है: स्टालिन

चेन्नई, चार मई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि “द्रविड़ शासन मॉडल” देश के सभी राज्यों के लिए शासन के सूत्र के रूप में उभरा है।

राज्य के राज्यपाल आर.एन. रवि ने बार-बार “द्रविड़ शासन मॉडल” का उल्लेख करने के लिए सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) की आलोचना की है, जिसको लेकर पार्टी के नेता राज्यपाल के खिलाफ हमलावर रुख अपनाए हुए हैं।

मीडिया के एक वर्ग में कहा जा रहा है कि रवि ने कहा है कि द्रविड़ शासन मॉडल केवल एक “राजनीतिक नारा” और “खत्म हो चुकी विचारधारा” में जान फूंकने का नाकाम प्रयास है।

स्टालिन ने कहा कि दो साल पुरानी द्रमुक सरकार जन-समर्थक पहल कर रही है और तमिलनाडु को एक कल्याणकारी राज्य में बदल रही है।

उन्होंने कहा, “यह पहल पूरे पांच साल के कार्यकाल तक जारी रहेगी। जीत का सिलसिला बाद के चुनावों में भी जारी रहेगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि “द्रविड़ शासन मॉडल” देश के सभी राज्यों के लिए शासन के फार्मूले के रूप में उभरा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)