देश की खबरें | गोरखपुर के डॉ कफील खान ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखपुर के चर्चित डाक्टर कफील खान ने शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की और उनसे ''हेल्थ फोर ऑल'' (सबके लिये स्वास्थ्य) विषय पर चर्चा की।
लखनऊ, 26 फरवरी गोरखपुर के चर्चित डाक्टर कफील खान ने शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की और उनसे ''हेल्थ फोर ऑल'' (सबके लिये स्वास्थ्य) विषय पर चर्चा की।
यह कार्यक्रम डा खान ने प्रमुख डाक्टरों के साथ मिलकर शुरू किया है।
खान ने एक ट्वीट में कहा,''अशोक गहलोत के साथ हेल्थ फोर ऑल के रूप में शुरू की गयी एक पहल पर चर्चा हुई।''
कफील के नजदीकी सूत्रों के अनुसार, खान ने गहलोत से जयपुर स्थित उनके आवास पर भेंट की और उन्हें आयुष्मान भारत, महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ बीमा योजना कार्यक्रमों के लिये बधाई दी।
महात्मा गांधी बीमा योजना से प्रदेश के करीब एक करोड़ दस लाख परिवारों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल रही है।
खान ने गहलोत को उनके समर्थन के लिये धन्यवाद भी किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)