देश की खबरें | आईवीएफ अनुसंधान के अग्रणी चिकित्सक डॉ. बैद्यनाथ चक्रवर्ती का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आईवीएफ अनुसंधान में भारत के अग्रणी चिकित्सकों में से एक डॉ. बैद्यनाथ चक्रवर्ती का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को एक अस्पताल निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।

कोलकाता, 15 अप्रैल आईवीएफ अनुसंधान में भारत के अग्रणी चिकित्सकों में से एक डॉ. बैद्यनाथ चक्रवर्ती का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को एक अस्पताल निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।

अस्पताल ने बताया कि उनका दिल का दौरा पड़ने के बाद मार्च से ही सॉल्ट लेक के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें निमोनिया भी हो गया था।

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्हें कई बीमारियां थीं, जिनमें से ज्यादातर उम्र संबंधी थीं। उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली।’’

डॉ. चक्रवर्ती ने कृत्रिम गर्भाधान अनुसंधान के लिए 1986 में ‘इंस्टीट्यूट ऑफ रिप्रोडक्टिव मेडिसिन’ (आईआरएम) की स्थापना की। उन्होंने 2019 में इसे आईसीएमआर को सौंप दिया।

उनका पार्थिव शरीर दोपहर को उनके आवास पर लाया गया। वहां से पार्थिव शरीर सीआईटी रोड पर उनके पुराने क्लिनिक ले जाया गया, जहां लोग उन्हें अंतिम विदाई दे सकेंगे।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताते हुए कहा कि उनके निधन से चिकित्सा और अनुसंधान जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘वह भारत में आईवीएफ या कृत्रिम गर्भाधान अनुसंधान और इलाज के क्षेत्र में अग्रणी थे। अनुभवी चिकित्सा द्वारा स्थापित किए गए इंस्टीट्यूट ऑफ रिप्रोडक्टिव मेडिसिन ने असंख्य निसंतान दंपतियों को बच्चे दिलाने में मदद की।’’

राज्य सरकार ने उन्हें 2019 में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ दिया था।

‘इन विट्रो फर्टिलाइजेशन’ (आईवीएफ) ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें अंडे को कृत्रिम माहौल में शुक्राणु के साथ रखकर भ्रूण तैयार किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\