जरुरी जानकारी | डीपी वर्ल्ड, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अभिनव रेल समाधान पर साझेदारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डीपी वर्ल्ड और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पेट्रोकेमिकल्स उद्योग के लिए एक अभिनव लॉजिस्टिक समाधान पेश करने के लिए साझेदारी की है। इसके तहत मालढुलाई को सड़क से रेल की ओर स्थानांतरित किया जाएगा और कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आएगी।

नयी दिल्ली, 21 मार्च डीपी वर्ल्ड और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पेट्रोकेमिकल्स उद्योग के लिए एक अभिनव लॉजिस्टिक समाधान पेश करने के लिए साझेदारी की है। इसके तहत मालढुलाई को सड़क से रेल की ओर स्थानांतरित किया जाएगा और कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आएगी।

दुबई स्थित लॉजिस्टिक परिचालक डीपी वर्ल्ड ने एक बयान में कहा कि नया समाधान रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर संयंत्र को अहमदाबाद में डीपी वर्ल्ड के अंतर्देशीय कंटेनर डिपो (आईसीडी) और फिर मुंद्रा बंदरगाह से जोड़ेगा।

इससे पहले, मुंद्रा-जामनगर-मुंद्रा के बीच आवाजाही के दौरान प्रत्येक कंटेनर को लगभग 700 किलोमीटर का सड़क परिवहन करना होता था।

बयान में कहा गया, ''नए समाधान के साथ, लगभग 700 किलोमीटर लंबे अहमदाबाद-जामनगर-मुंद्रा मार्ग को रेल मार्ग में बदल दिया गया है।''

बयान के मुताबिक, एकीकृत रेल सेवा 1,260 टन तक माल का परिवहन कर सकती है और एक बार में 45 कंटेनरों को जोड़ती है। इससे कई ट्रेलरों और वाहन चालकों की जरूरत कम होती है।

डीपी वर्ल्ड मरीन सर्विसेज के वैश्विक मुख्य परिचालन अधिकारी गणेश राज ने कहा कि यह अभिनव पहल न केवल रिलायंस की टिकाऊ प्रतिबद्धताओं के अनुरूप है, बल्कि उनकी बढ़ती परिचालन मांगों को भी पूरा करती है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में पेट्रोकेमिकल खंड के परिचालन प्रमुख रविकुमार नायर ने कहा कि सड़क से रेल में बदलाव ने हमारे संचालन को सुव्यवस्थित किया है, कार्बन उत्सर्जन को कम किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज