देश की खबरें | लोकतंत्र को ‘रौंदने’ में लगी है डबल इंजन की सरकार : अखिलेश का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार लोकतंत्र को ‘रौंदने’ में लगी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 11 नवंबर समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार लोकतंत्र को ‘रौंदने’ में लगी है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार लोकतंत्र को रौंदने में लगी है। मतदान में धांधली से मतदाता के अधिकार पर चोट पहुँचती है और इससे लोकतंत्र की पवित्रता नष्ट होती है। हमें इन स्थितियों के प्रति सावधान रहना है।''

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: उमा भारती का आरजेडी पर तंज, कहा-बिहार बाल-बाल बच गया, तेजस्वी अच्छा लड़का लेकिन सरकार नहीं चला सकता था.

वह यहां सपा मुख्‍यालय में विभिन्‍न जिलों से आये कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

यादव ने उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में समर्थन देने वाले मतदाताओं के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम और निष्ठा से काम करने, समाजवादी सरकार के कामों एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए सक्रिय होने का आहवान किया।

यह भी पढ़े | Bihar Election Results 2020: 4 हजार किमी यात्रा और 26 सभाओं से बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने पलट दी बाजी.

यादव ने कहा, ''पार्टी को बूथस्तर तक मजबूती देकर ही हम झूठ, फरेब और धांधली की राजनीति का मुकाबला कर सकेंगे। हमारा एजेंडा प्रदेश के सर्वतोमुखी विकास का है और इसके लिए सन् 2022 में समाजवादी सरकार बनाना आवश्यक है।''

उन्‍होंने कहा, ''भाजपा के कामकाज से निराशा और उसकी नीतियों से देश में अविश्वास व्याप्त हुआ है। समाज में परस्पर विद्वेष को बढ़ावा दिया गया है। संविधान की शपथ के विरूद्ध भाजपा सरकार रागद्वेष की भावना से काम करती है। इसके विपरीत समाजवादी पार्टी की नीतियाां जनहित और सर्वतोमुखी विकास पर बल देती है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\