IND vs ENG: टीम चयन और बाकी बकवास के बारे में मत सोचो, डिविलियर्स ने भारत की जीत के बाद दर्शकों से कहा

इंग्लैंड के खिलाफ लगातार चौथे टेस्ट में स्पिनर आर अश्विन को बाहर रखने के विवादित फैसले के बीच टीम इंडिया को ओवल टेस्ट में मिली जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने दर्शकों से अनुरोध किया है कि वे टीम चयन और बाकी बकवास को भूलकर खेल की प्रशंसा करें .

एबी डिविलियर्स (Photo Credits: Twitter)

दुबई, 7 सितंबर : इंग्लैंड के खिलाफ लगातार चौथे टेस्ट में स्पिनर आर अश्विन को बाहर रखने के विवादित फैसले के बीच टीम इंडिया को ओवल टेस्ट में मिली जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने दर्शकों से अनुरोध किया है कि वे टीम चयन और बाकी बकवास को भूलकर खेल की प्रशंसा करें . भारत ने चार तेज गेंदबाजों और एक विशेषज्ञ स्पिनर को लेकर उतरने की रणनीति लगातार चौथे टेस्ट में अपनाई . रविंद्र जडेजा को अश्विन पर तरजीह देने के लिये कप्तान विराट कोहली की काफी आलोचना हुई . कोहली का फैसला हालांकि सही साबित हुआ और भारत ने चौथा टेस्ट 157 रन से जीतकर श्रृंखला में 2 . 1 से बढत बना ली.

डिविलियर्स ने ट्वीट किया ,‘‘ टेस्ट क्रिकेट के दर्शकों की तरह टीम चयन और अन्य बकवास के बारे में सोचना बंद करके प्रतिस्पर्धा , जुनून, कौशल और देशभक्ति की प्रशंसा करो जो आपकी आंखों के सामने है .आप एक अच्छे मैच से चूक रहे हैं .’’ उन्होंने कहा ,‘‘ शानदार प्रदर्शन भारत . शानदार कप्तानी विराट कोहली और कुछ खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया . जो रूट ने भी इंग्लैंड के लिये अच्छा खेला . क्रिकेट का अच्छा प्रचार . फाइनल के लिये रोमाांचित हूं .’’ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये खेलने वाले डिविलियर्स आईपीएल के दूसरे चरण के लिये यूएई पहुंच गए हैं . यह भी पढ़ें : IND vs ENG: सौरव गांगुली समेत इन दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर दिया बड़ा बयान, यहां पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने आरसीबी द्वारा जारी वीडियो में कहा ,‘‘ वापसी करके बहुत अच्छा लग रहा है . फिर से सबसे मिलूंगा . कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड में हैं लेकिन जल्दी ही आयेंगे . हमारी शुरूआत अच्छी रही थी और वह लय कायम रखेंगे . मैं किसी बच्चे की तरह रोमांचित महसूस कर रहा हूं .’’ आरसीबी फिलहाल सात मैचों में दस अंक लेकर तीसरे स्थान पर है.आरसीबी का सामना 20 सितंबर को अबुधाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा .

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी