ताजा खबरें | लोकसभा के भीतर से अपना दफ्तर न चलाएं : अध्यक्ष ओम बिरला ने मंत्रियों से कहा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के भीतर मंत्रियों एवं सदस्यों के बीच वार्तालाप करने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंगलवार को उनसे कहा कि वे सदन के अंदर अपना दफ्तर न चलाएं।

नयी दिल्ली, 14 नवंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के भीतर मंत्रियों एवं सदस्यों के बीच वार्तालाप करने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंगलवार को उनसे कहा कि वे सदन के अंदर अपना दफ्तर न चलाएं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, एक सदस्य से बातचीत करते देखे गए। प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद सदस्य किसी मुद्दे पर बात करने के लिये सिंह की सीट के पास आए थे।

इस पर अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘‘ माननीय सदस्यों, मंत्रियों को यहां से अपना दफ्तर नहीं चलाना चाहिए। मंत्रियों को सदस्यों से अपने दफ्तर में आने को कहना चाहिए।’’

उन्होंने सदस्यों से सदन की गरिमा बनाये रखने को कहा।

गौरतलब है कि आमतौर पर सदन की कार्यवाही के दौरान भी ऐसा देखा जाता है कि विभिन्न दलों के सदस्य, मंत्रियों की सीट के पास जाकर उनके मंत्रालय से जुड़े विषय पर उनसे बातचीत करते हैं।

इससे पहले, जब कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रश्नकाल का समय समाप्त होने के बाद अपना जवाब पूरा करना जारी रखा तब लोकसभा अध्यक्ष ने इस पर भी नाखुशी जाहिर की।

बिरला ने कहा, ‘‘ मंत्री महोदय, स्पीकर ने घोषणा कर दी है, इसलिये बैठ जाएं। आप प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद भी बोलना जारी रखे हुए हैं।’’

प्रश्नकाल के दौरान बिरला ने भाजपा सदस्य रामकृपाल यादव और सुशील कुमार सिंह से संक्षेप में प्रश्न पूछने को कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी