जरुरी जानकारी | महामारी के चलते 2020-21 में घरेलू विमानन यात्रियों की संख्या 10 साल में सबसे कम रही: इक्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के चलते बीते वित्त वर्ष के दौरान भारत में घरेलू विमानन यात्रियों की संख्या घटकर 10 साल के निचले स्तर 5.34 करोड़ रह गई।

मुंबई, छह अप्रैल कोरोना वायरस महामारी के चलते बीते वित्त वर्ष के दौरान भारत में घरेलू विमानन यात्रियों की संख्या घटकर 10 साल के निचले स्तर 5.34 करोड़ रह गई।

रेटिंग एजेंसी आईसीआरए के मुताबिक इससे पहले वित्त वर्ष 2010-11 के दौरान सभी घरेलू विमानन परिचालन के जरिए कुल यात्रियों की संख्या 5.38 करोड़ रही थी।

हालांकि, पिछले वित्त वर्ष में महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के समय लगभग दो महीने तक किसी भी नियमित यात्री विमान सेवा ने उड़ान नहीं भरी।

आईसीआरए की एक रिपोर्ट में कहा गया कि मार्च 2021 में घरेलू यात्री यातायात 77-78 लाख के आसपास रहने का अनुमान है, जो इससे पहले फरवरी के मुकाबले एक प्रतिशत की मामूली गिरावट को दर्शाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2020-21 (25 मई 2020 से 31 मार्च 2021 तक) के लिए घरेलू यात्री यातायात लगभग 5.34 करोड़ रहने का अनुमान है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले लगभग 62 प्रतिशत की वार्षिक गिरावट को दर्शाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार