देश की खबरें | डोम्बिवली पुलिस ने चोरी के आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में डोम्बिवली के पुलिसकर्मियों के एक दल ने चोरी के एक मामले के संबंध में वांछित अपराधी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, सात नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में डोम्बिवली के पुलिसकर्मियों के एक दल ने चोरी के एक मामले के संबंध में वांछित अपराधी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कल्याण संभाग में डोम्बिवली के सहायक पुलिस आयुक्त सुनील कुराडे ने बताया कि पुलिस दल ने आरोपी राजेश अरविंद राजभर को 30 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से पकड़ा।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने अगस्त में डोम्बिवली शहर के एक घर में घुसकर 21.26 लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण चुरा लिए थे।

अधिकारी ने बताया कि तफ्तीश के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी आजमगढ़ के लालगंज गांव भाग गया है और वहां छिप कर रह रहा है।

उन्होंने बताया कि तीन पुलिसकर्मियों का एक दल गांव गया और वहां ईंटों के भट्टों में मजदूर के भेष में 10 दिनों तक काम करने के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।

मानपाडा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक होनमाणे ने बताया कि आरोपी, ठाणे पुलिस कमिश्नरेट में दर्ज चोरी के 22 मामलों में संलिप्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान