जरुरी जानकारी | डॉलर इंडस्ट्रीज ने तमिलनाडु कारखाने में 4 मेगावाट क्षमता की सौर बिजली इकाई लगायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. होज़री उत्पाद बनाने वाली प्रमुख कंपनी डॉलर इंडस्ट्रीज लि. ने तमिलनाडु स्थित अपने कारखाने में 4 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है।

चेन्नई, दो अक्टूबर होज़री उत्पाद बनाने वाली प्रमुख कंपनी डॉलर इंडस्ट्रीज लि. ने तमिलनाडु स्थित अपने कारखाने में 4 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है।

कंपनी ने इसमें 18 करोड़ रुपये का निवेश किया। इसे कोयंबटूर की इंडवे पावर एनर्जी लि. ने लगाया है।

यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.

कंपनी के अनुसार सौर संयंत्र लगाने का मकसद न केवल बिजली लागत में कमी लाना है बल्कि तिरूपुर स्थित कताई इकाई को टिकाऊ और भरोसेमंद बनाना है।

यह सौर संयंत्र डॉलर के हरित मिशन का हिस्सा है। इसके जरिये 75 लाख यूनिट सालाना बिजली पैदा की जा सकती है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: मोदी सरकार ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब इस काम के लिए नहीं पड़ेगा भटकना.

कंपनी के कार्यकारी प्रबंध निदेशक और प्रवर्तक विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि सौर ऊर्जा संयंत्र से उत्पादित बिजली का उपयोग मुख्य रूप से कताई इकाई में किया जाएगा।

शेयर बाजार में सूचीबद्ध डॉलर इंडस्ट्रीज घरेलू बाजार में आपूर्ति करने के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, इराक, जॉर्डन, नेपाल, सूडान, बहरीन समेत अन्य देशों को निर्यात भी करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\