चंडीगढ़, 17 सितंबर कुत्तों के लिए पंजाब के लुधियाना में एक विशेष पार्क बनाया गया है जहां लोग अपने कुत्तों को टहलाने, व्यायाम और प्रशिक्षण के लिए ला सकेंगे।
यह पार्क लुधियाना नगर निगम ने बनाया है।
नगर निगम के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरवंश सिंह ढल्ला ने बताया कि भाई रणधीर सिंह नगर में एक एकड़ में फैले इस पार्क में कुत्तों को अपने कौशल विकसित करने और मानसिक एवं शारीरिक रूप से सक्रिय रहने में मदद करने के लिए अवरोधकों और सुरंगों के अलावा कई झूले भी हैं।
उन्होंने बताया कि पार्क में स्वीमिंग पूल के साथ पेट कैफे, क्लिनिक और सौंदर्य केंद्र भी है।
ढल्ला ने बताया कि विदेशों में कुत्तों के लिए पार्क आम बात है और इसकी शुरुआत भी उसी तर्ज पर की गई है।
पार्षद एचएस बरार ने कहा कि पार्क में कुत्तों से जुड़े कार्यक्रम, खेल और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें लोग अपने पालतू कुत्तों के कौशल का प्रदर्शन कर सकेंगे।
अधिकारियों ने कहा कि पार्क में प्रवेश के लिए मामूली शुल्क लिया जाएगा और यह सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक खुला रहेगा।
अभिषेक सुरेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY