विदेश की खबरें | फ्लॉयड के समर्थन में शांति का संदेश देगी महात्मा गांधी पर बनी डॉक्यूमेंट्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अफ्रीकी-अमेरिकी व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में हत्या पर वैश्विक आक्रोश के माहौल में महात्मा गांधी की शिक्षा की प्रासंगिकता रेखांकित करने के उद्देश्य से भारतीय मूल के एक दक्षिण अफ्रीकी फिल्मकार तय समय से पहले महात्मा पर बनी डॉक्यूमेंट्री जारी करना चाहते हैं।
जोहानिसबर्ग, 10 जून अफ्रीकी-अमेरिकी व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में हत्या पर वैश्विक आक्रोश के माहौल में महात्मा गांधी की शिक्षा की प्रासंगिकता रेखांकित करने के उद्देश्य से भारतीय मूल के एक दक्षिण अफ्रीकी फिल्मकार तय समय से पहले महात्मा पर बनी डॉक्यूमेंट्री जारी करना चाहते हैं।
‘अहिंसा- गांधी: शक्तिहीन की शक्ति’ शीर्षक वाली फिल्म का निर्देशन रमेश शर्मा ने किया है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दक्षिण अफ्रीकी निर्माता अनंत सिंह की कंपनी वीडियोविजन ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर इसका निर्माण किया है।
सिंह ने बताया कि फिल्म को पहले दुनिया भर के फिल्म उत्सवों में प्रदर्शित किया जाना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण प्रदर्शन रद्द हो गया है या स्थगित कर दिया गया। इसलिए टेलीविजन पर इस फिल्म का प्रसारण जल्दी से जल्दी करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
सिंह ने डॉक्यूमेंट्री का निर्माण पूरा होने की घोषण सात जून को की थी।
यह भी पढ़े | रेमेडिसीवर ने लंगूरों में कोविड-19 को प्रभाव को कम किया: अध्ययन.
इसी दिन 1893 में गांधीजी को दक्षिण अफ्रीका के पीटरमारित्जबर्ग स्टेशन पर ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया था क्योंकि ट्रेन का वह डिब्बा केवल श्वेत लोगों के लिए आरक्षित था।
इस घटना से गांधीजी को भेदभाव के खिलाफ जीवनभर लड़ने की प्रेरणा मिली।
फिल्म में विश्व के बहुत से इतिहासकार और अकादमिक जगत के व्यक्ति गांधीजी और उनके विचारों से विश्व पर पड़ने वाले प्रभाव पर अपना मत रखते नजर आएंगे।
सिंह ने कहा, “यह फिल्म ऐसे समय आ रही है जब विश्व को महात्मा की शांति और अहिंसा की शिक्षा की जरूरत है। विशेषकर, ऐसे समय, जब जॉर्ज फ्लॉयड के लिए दुनियाभर में एकजुटता जताई जा रही है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)